एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार, पुलिस जाँच में जुटी

शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Uttar Pradesh: घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार, पुलिस जाँच में जुटी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

शाहजहांपुर (उप्र), 25 मार्च : शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur district) में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि थाना कलान अंतर्गत एक कस्बे में रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पति दिल्ली में काम करता है और मंगलवार रात जब महिला घर में अकेली थी तभी कस्बे का ही रहने वाला जय पाल कश्यप (50) उसके घर में घुस आया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया .

उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया . यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: पत्नी को सबक सीखाने के लिए पति ने चेहरे पर किया चाकू से वार

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वहीं महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).