एजेंसी न्यूज

Woman Gives Birth At Delhi Airport: फ्लाइट का इंतजार करते समय हुई प्रसव पीड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन पर बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. गर्भवती महिला और उसके पति को मंगलवार को कर्नाटक के हुब्बली जाने के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन हवाई अड्डे पर विमान का इंतजार करते समय महिला को प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक लड़के को जन्म दिया.

Woman Gives Birth At Delhi Airport: फ्लाइट का इंतजार करते समय हुई प्रसव पीड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
महिला ने एयरपोर्ट पर दिया बच्चे को जन्म (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली:  दिल्ली हवाईअड्डे (Delhi Airport) के टर्मिनल तीन पर बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. गर्भवती महिला (Pregnant Woman) और उसके पति को मंगलवार को कर्नाटक (Karnataka) के हुब्बली जाने के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन हवाई अड्डे पर विमान का इंतजार करते समय महिला को प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक लड़के को जन्म दिया.  शिशु के जन्म के दौरान महिला की मदद करने वाले चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा उठने पर महिला को टर्मिनल तीन में चिकित्सा सुविधा केंद्र लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया.

सिंह ने बताया कि महिला को सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर चिकित्सा सुविधा केंद्र लाया गया था और उसने सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया. चिकित्सक ने दावा किया कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के मेदांता क्लीनिक में जन्मा यह पहला शिशु है.

देखें ट्वीट

यह भी देखें

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने नन्हे ‘‘यात्री’’ के आगमन का स्वागत किया. उसने ट्वीट किया, ‘‘हम अब तक के सबसे छोटे यात्री का स्वागत करते हैं। हम टर्मिनल तीन पर मेदांता सुविधा केंद्र में जन्मे पहले शिशु के आगमन का जश्न मना रहे हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. ’’सिंह ने बताया कि महिला और उसके बच्चे को हवाईअड्डे से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).