हैदराबाद में हिट एंड रन मामले में महिला डॉक्टर की मौत, गिरफ्त में आरोपी इब्राहिम

हैदराबाद के मलकपेट इलाके में तीन दिन पहले हिट एंड रन मामले में घायल हुई एक युवती ने शनिवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया. 21 सितंबर को डेंटिस्ट डॉ श्रावणी जब अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी, तब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

हैदराबाद, 24 सितम्बर : हैदराबाद के मलकपेट इलाके में तीन दिन पहले हिट एंड रन मामले में घायल हुई एक युवती ने शनिवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया. 21 सितंबर को डेंटिस्ट डॉ श्रावणी जब अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी, तब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

हादसे में महिला डॉक्टर के सिर में गंभीर चोटें आई और उसे निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां उसने शनिवार को अंतिम सांस ली. श्रावणी के परिवार के लिए एक महीने से भी कम समय में यह दूसरे सदस्य की मौत है. 25 दिन पहले ही उनकी मां की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें : सपा का भाजपा पर गंभीर आरोप, अखिलेश बोले, भाजपा विधायक खेल रहे ताश, प्रदेश का हो रहा नाश

वहीं, पुलिस ने कार की शिनाख्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान ओल्ड मलकपेट निवासी 19 वर्षीय इब्राहिम के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंस और वाहन दस्तावेज बरामद किया है. उसके खिलाफ मलकपेट थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल