VIDEO: भारी पड़ा दोस्त का मजाक! बैलेंस बिगड़ते ही तीसरी मंजिल से गिरी महिला, हादसे में गुड़िया की दर्दनाक मौत
एक महिला अपने दोस्तों के साथ मजाक करते हुए तीसरी मंजिल से गिर गई और उसकी मौत हो गई. यह घटना डोम्बिवली के विकास नाका क्षेत्र की है.
महाराष्ट्र: डोम्बिवली में एक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. एक महिला अपने दोस्तों के साथ मजाक करते हुए तीसरी मंजिल से गिर गई और उसकी मौत हो गई. यह घटना डोम्बिवली के विकास नाका क्षेत्र की है. महिला के साथ युवक भी गिरने वाला था, लेकिन लोगों उसे पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई. घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह घटना और भी दिल दहला देने वाली हो गई है.
मृत महिला का नाम गुड़िया देवी था. वह डोम्बिवली पूर्व के विकास नाका क्षेत्र में स्थित ग्लोब स्टेट नामक इमारत में एक ऑफिस में सफाई करने का काम करती थी. वह डोम्बिवली पूर्व के पिसावली क्षेत्र में रहती थी और उसके एक बेटा और एक बेटी है.
महाराष्ट्र : डोंबिवली में दोस्तों के साथ मजाक करते समय एक महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. #Maharashtra | #CCTV pic.twitter.com/YcKH9GRT70
— NDTV India (@ndtvindia) July 17, 2024
हादसे के दिन, गुड़िया अपने दोस्तों के साथ इमारत की तीसरी मंजिल पर थी. वह सीढ़ियों के किनारे पर बैठी थी. इसी दौरान, गुड़िया का दोस्त बंटी उसके पास पहुंचा और मजाक करने लगा. मजाक के दौरान, बंटी ने अपना हाथ गुड़िया के कंधे पर रख दिया और वह संतुलन खोकर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई. बंटी भी संतुलन खो बैठा, लेकिन किस्मत से वो किसी तरह बच गया.
घटना के बाद, मानपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. कभी-कभी मजाक भी जानलेवा हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

