देश

उत्तर प्रदेश: हमलावरों ने महिला को लाठी डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट

इटावा के छिपैटी मोहल्ले में आज दोपहर तीन से चार अनजान व्यक्तियों ने एक महिला के उपर अचानक हमला बोल दिया. अपराधियों ने महिला को लाठी डंडों से तब तक पिटा जब तक वह अधमरी नहीं हो गई. इस हमले में मृतक महिला की दो बेटियां भी बुरी तरह से घायल हो गई.

उत्तर प्रदेश: हमलावरों ने महिला को लाठी डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट
(प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo Credits: PTI)

उत्तर प्रदेश: इटावा के छिपैटी मोहल्ले में आज दोपहर तीन से चार अनजान व्यक्तियों ने एक महिला के उपर अचानक हमला बोल दिया. अपराधियों ने महिला को लाठी डंडों से तब तक पिटा जब तक वह अधमरी नहीं हो गई. इस हमले में मृतक महिला की दो बेटियां भी बुरी तरह से घायल हो गई.

नगर क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि छिपैटी मोहल्ले में दोपहर आशा देवी शुक्ला घर के अन्दर अपनी दो बेटियों के साथ थीं कि अचानक तीन-चार लोग घर में घुसे और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. जिसमें हमलावरों ने मां को तो मौत के घाट उतार दिया तथा दोनों बेटियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: बागपत में कांवर यात्रा में भाग लेने पर मुस्लिम व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई

उन्होंने आगे बताया कि घायल बेटियों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).