Winter Season 2019: ठंड में ठिठुरा उत्तर भारत, राजधानी दिल्ली में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कई राज्यों में आम जनजीवन प्रभावित

उत्तर भारत रविवार को अत्यधित ठंड के चलते ठिठुर रहा है. क्षेत्रभर में पारा लुढ़कने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में, लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.2 डिग्री और सफदरजंग में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

ठंड से जनजीवन प्रभावित (Photo Credit-IANS)

उत्तर भारत रविवार को अत्यधित ठंड के चलते ठिठुर रहा है. क्षेत्रभर में पारा लुढ़कने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में, लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.2 डिग्री और सफदरजंग में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. घने कोहरे के कारण शहर में दृश्यता कम हुई और इसने हवाई यातायात और वाहनों के आवागमन को प्रभावित किया.

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछ क्षेत्रों में पारा दो से तीन डिग्री तक बढने के बावजूद ठंड से कोई राहत नहीं है. मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर बरकरार, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया ‘रेड अलर्ट’

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत लहर के चलते आईएमडी द्वारा रविवार को एक 'कोड रेड' चेतावनी भी जारी की गई है. आईएमडी के वर्गीकरण के तहत कोड रेड 'उच्चतम स्तर' को दर्शाता है और जनता को प्रतिकूल मौसम में एहतियात बरतने की चेतावनी दी गई है.

आईएमडी की शनिवार रात की एक बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तरी गुजरात और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर की स्थिति की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\