बढ़ने वाली है ठंड, 30 नवंबर से पहाड़ों पर बर्फबारी, इन इलाकों में बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 नवंबर की रात से पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम तथा इससे सटे मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है.
नई दिल्ली, 28 नवंबर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 नवंबर की रात से पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम तथा इससे सटे मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने एक बयान में कहा कि 30 नवंबर से दो दिसंबर तक गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान के आसपास के इलाकों में व्यापक बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. सर्दियों में शरीर को स्वस्थ एवं गरम रखते हैं सोंठ के ये स्वादिष्ट लड्डू! जानें सोंठ के लड्डू बनाने की आसान विधि!
मौसम विभाग ने कहा कि एक और दो दिसंबर को गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, एक दिसंबर को उत्तरी कोंकण में भी भारी बारिश की संभावना है.इसने कहा कि एक-दो दिसंबर के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की का पूर्वानुमान है.
दिसंबर के पहले सप्ताह से ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड में इजाफा हो सकता है. दिसंबर के शुरुआत के साथ ही तापमान में गिरावट के साथ ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है. मैदानी इलाकों में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इसके बाद पूरे दिसंबर और जनवरी में हाड़ कंपाने वाली ठंड बनी रह सकती है.
(इनपुट भाषा से भी )
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2021 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

