Saturday Bank Holiday: 28 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? यहां जानें सही जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. इसके साथ-साथ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अवकाश के दौरान भी बैंक बंद रहते हैं.

Bank Holidays in September | File

Saturday Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. इसके साथ-साथ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अवकाश के दौरान भी बैंक बंद रहते हैं. कल यानी 28 सितंबर को भी महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी. इस दौरान ग्राहकों को फिजिकल बैंकिंग सेवाएं नहीं दी जाएंगी. हालांकि, पैसे निकालने और बैलेंस चेक करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है.

28 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 29 सितंबर को रविवार पड़ने से ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्यों के लिए सोमवार, 30 सितंबर तक इंतजार करना होगा.

ये भी पढें: Bank Holiday Today: क्या आज मुंबई और पुणे में बैंक बंद रहेंगे? यहां जानें सही जानकारी

बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक की छुट्टियों का मासिक शेड्यूल प्रकाशित करता है, ताकि ग्राहक उसके अनुसार योजना बना सकें. सितंबर के महीने में विभिन्न राज्यों में बैंक 15 दिन बंद रहे. इनमें श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभावा तिथि, गणेश चतुर्थी, प्रथम ओणम, मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद, पैंग-लहबसोल, नारायण गुरु समाधि दिवस और महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन का अवकाश शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट