देश

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कुत्तों ने जंगली हिरण को मार डाला

आवारा कुत्तों के एक झुंड ने राज्य के चित्रदुर्ग जिले में एक रिहायशी इलाके में घुसकर एक हिरण को मार डाला. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कुत्तों ने जंगली हिरण को मार डाला
प्रतिकम्तक तस्वीर (Wikimedia commons)

चित्रदुर्ग, (कर्नाटक) 9 मार्च: आवारा कुत्तों के एक झुंड ने राज्य के चित्रदुर्ग जिले में एक रिहायशी इलाके में घुसकर एक हिरण को मार डाला. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना छल्लाकेरे तालुक के बक्कमबुदी गांव के पास ससीमारा कवलू के पास हुई थी. कुत्तों ने हमला कर हिरण को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह भी पढ़ें: लखनऊ में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला किया, दो महीने में यह 5वीं घटना

इसे देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया. बाद में इलाज के दौरान हिरण ने दम तोड़ दिया.अधिकारियों ने कहा कि हिरण की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).