देश

देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक निक्कर के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों : जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश नें भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं उन्हें पुतला जलाने से परेशानी क्यों है? और वे हमसे जवाब क्यों मांग रहे हैं? जवाब तो उन्हें देना है, जिन्होंने गांधी की हत्या की। जो गोडसे का समर्थन करते हैं, उसे अपना आदर्श बताते हैं। जवाब तो उन्हें देना है जो देश को तोड़ने में लगे हैं.

देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक निक्कर के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों : जयराम रमेश
JaiRam Ramesh

कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए एक ट्वीट किया, जिसके बाद भाजपा नें कांग्रेस से तुरंत इस ट्वीट और तस्वीर को हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पुतला जलाना तो लोकतांत्रिक अधिकार है। हमने सिर्फ कार्टून के माध्यम से तोड़ने वालों की जलन को दिखाया है। देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक निक्कर के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों हैं? यह भी पढ़ें: Rape Case में लड़की के प्राइवेट पार्ट में थोड़ा प्रवेश भी IPC और पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के लिए काफी है: सिक्किम हाई कोर्ट

कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट और तस्वीर की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि राहुल गांधी इस तस्वीर के जरिए देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और गांधी परिवार के कहने पर कांग्रेस ने संघ और भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोगों की हत्या करने के लिए लोगों को उकसाने का काम किया है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश नें भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं उन्हें पुतला जलाने से परेशानी क्यों है? और वे हमसे जवाब क्यों मांग रहे हैं? जवाब तो उन्हें देना है, जिन्होंने गांधी की हत्या की। जो गोडसे का समर्थन करते हैं, उसे अपना आदर्श बताते हैं। जवाब तो उन्हें देना है जो देश को तोड़ने में लगे हैं.

"पुतला जलाना तो लोकतांत्रिक अधिकार है. हमने सिर्फ कार्टून के माध्यम से तोड़ने वालों की जलन को दिखाया है। देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक निक्कर के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों हैं?"

उन्होंने आगे कहा, दरअसल बात ये है कि जिन लोगों ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' का विरोध किया था, उन्हें आज भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से जलन हो रही है। क्योंकि भारत एकजुट हो जाएगा तो इनकी नफरत की दुकान बंद हो जाएगी.

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केरल में जारी राजनीतिक हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि केरल में पहले से ही संघ के कार्यकर्ताओं के हत्या का दौर जारी है और आज यह तस्वीर ट्वीट कर कांग्रेस ने भी हिंसा, आगजनी और हत्या के लिए लोगों को उकसाने का काम किया है.

उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो और आग जलाओ आंदोलन है. वो लोगों को आगजनी और हिंसा के लिए उकसा रहे हैं, इससे पहले किसान आंदोलन और अग्निवीर आंदोलन के समय भी लोगों को उकसाने का काम किया था और अब आतंकवादियों को भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या करने का संदेश भेज रहे हैं.

राहुल गांधी को पार्ट टाइम पॉलिटिशियन बताते हुए पात्रा ने कहा कि पार्ट टाइम राजनीति करने वाला व्यक्ति हिंदुस्तान को क्या जानेगा ? राहुल गांधी में भारत की यात्रा करने और देश को जोड़ने की क्षमता नहीं है. उनके पास देश विरोधियों के पास जाने का समय है लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों के मेमोरियल के उद्घाटन करने के लिए समय नहीं है.

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने संघ में पहले पहने जानी वाली खाकी रंग के हॉफ पैंट की तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा है कि देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करने और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा इस तस्वीर और ट्वीट को लेकर हमलावर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).