देश

केरल में दहशत! जमीन के नीचे से आ रही धमाकों की आवाज, वैज्ञानिकों भी हैरान, 300 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

केरल के अनाकल्लु गांव में 29 अक्टूबर को जमीन के नीचे से धमाके का आवाजें आईं और कंपन महसूस हुए, जिससे लोग घबरा गए. प्रशासन और वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि यह एक प्राकृतिक घटना है, जो भूमिगत दबाव के कारण होती है.

केरल में दहशत! जमीन के नीचे से आ रही धमाकों की आवाज, वैज्ञानिकों भी हैरान, 300 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

केरल के मालाप्पुरम जिले के अनाकल्लु गांव में हाल ही में हुई एक अजीब प्राकृतिक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. अक्टूबर में 17, 18 और 29 तारीख को गांव से विस्फोटों की आवाजें आईं, जिससे स्थानीय निवासी भयभीत हो गए. धमाकेदार आवाजें सुनकर प्रशासन को शिकायत की गई, जिसके बाद केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) और जिला प्रशासन की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची.

वैज्ञानिक जांच की गई 

जांच के दौरान, जियोलॉजिस्ट और डिस्ट्रिक्ट हज़ार्ड एनालिस्ट ने पाया कि ये आवाजें जमीन के नीचे पत्थरों के रगड़ने से आ रही थीं. इसके कारण हल्के झटके भी महसूस किए गए. यह घटना वास्तव में जमीन के क्रस्ट में पत्थरों के घर्षण और दरारों के कारण हुई थी. वैज्ञानिकों ने बताया कि इस तरह की आवाजें और कंपन प्राकृतिक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं, जो दबाव के कारण होती हैं.

ऐसी घटनाएं सामान्य हैं 

यह पहली बार नहीं है जब केरल में ऐसी आवाजें सुनी गई हैं. पहले भी कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. विशेषज्ञों ने आश्वासन दिया कि इससे घबराने की कोई बात नहीं है. भूमि के भीतर पत्थरों के बीच घर्षण और टकराव की प्रक्रिया सामान्य होती है, और कई बार ये ग्राउंडवाटर के सूखने या हवा के दबाव में बदलाव से भी होती हैं.

29 अक्टूबर की रात की घटनाएं 

29 अक्टूबर 2024 को रात सवा नौ बजे से लेकर पौने ग्यारह बजे तक हल्के झटके महसूस किए गए. ये आवाजें लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में सुनाई दीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. कई घरों में दरारें भी आ गईं, जिससे लोग और भी चिंतित हो गए. प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के उपाय किए.

केरल के अनाकल्लु गांव में हुई ये विस्फोट जैसी आवाजें वास्तव में प्राकृतिक कारणों से उत्पन्न हुई हैं. KSDMA ने यह स्पष्ट किया है कि जिन इमारतों को नुकसान पहुंचा है, वे कमजोर और पुरानी थीं. स्थानीय निवासियों को इस घटना से डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एक सामान्य प्राकृतिक घटना है. सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).