Budget 2024: क्यों है देश के लिए बजट जरूरी? जानें आप पर कैसे पड़ता है इसका असर

बजट में सरकार ऐसी नई नीतियां और घोषणाएं लेकर आती है, जो हमें प्रभावित करती हैं. जैसे किसी भी परिवार का बजट बनाया जाता है, जिससे उनके घर खर्च का पता चल सके. ऐसे ही देश का बजट बनता है.

Nirmala Sitharaman | PTI

Union Budget 2024: आज मंगलवार यानी 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट (Budget 2024) पेश करेंगी. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली मोदी 3.0 का पहला बजट है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) सुबह 11 बजे संसद में इसे पेश करेंगी. आम आदमी से लेकर सैलरीड क्लास और मिडिल क्लास, हर कोई इस बजट में की उम्मीद कर रहा है. क्या आप ये जानते हैं कि सरकार का बजट एक आम आदमी के लिए कितना जरूरी होता है और यह हमें कैसे प्रभावित करता है. Union Budget 2024: टैक्सपेयर्स को खुशखबरी देंगी वित्त मंत्री? बजट से मिडिल क्लास को चाहिए ये राहतें.

दरअसल बजट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो पूरे वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार के राजस्व और व्यय की रूपरेखा तैयार करेगा. यह आम आदमी से लेकर व्यवसायों तक हर नागरिक को प्रभावित करता है, और आर्थिक विकास और स्थिरता के लिए माहौल तैयार करता है.

क्यों जरूरी है बजट?

बजट में सरकार ऐसी नई नीतियां और घोषणाएं लेकर आती है, जो हमें प्रभावित करती हैं. जैसे किसी भी परिवार का बजट बनाया जाता है, जिससे उनके घर खर्च का पता चल सके. ऐसे ही देश का बजट बनता है. देश के बजट से ही घर का बजट तय करने में भी मदद मिलती है. हर साल पेश होने वाले बजट में सरकार उन हिस्सों पर खास फोकस करती है, जहां से रोजगार और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में मदद मिल सकती है.

देश के बजट आम आदमी के लिए कल्याणकारी योजनाएं शामिल होती हैं. इसके साथ ही इनकम टैक्स होता है. सरकार इनकम टैक्स में राहत भी दे सकती है या इसका बोझ बढ़ा भी सकती है. इसके अलावा सरकार कई चीजों की कीमत घटा देती है तो कई के दाम बढ़ा देती है. सोना, चांदी, हीरा, टीवी, फ्रिज, मोबाइल सभी चीजों की कीमत पर बजट का प्रभाव पड़ता है. यह प्रभाव सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर पड़ता है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड