Who Is Ajinkya Shinde? अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद जंतर-मंतर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी
दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात संबंधी कारणों का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद पार्टी ने घोषणा की कि नेताओं की रिहाई तक अजींक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे.
Who Is Ajinkya Shinde? कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party - CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) और सह-संयोजक सौरव दास (Saurav Das) व आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संगठन प्रभारी (National Organisation In-Charge) अजींक्य शिंदे (Ajinkya Shinde) को जंतर-मंतर प्रदर्शन का नेतृत्व सौंपा है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि तीनों नेताओं की रिहाई तक शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे. यह भी पढ़ें:
कौन हैं अजींक्य शिंदे? (Who Is Ajinkya Shinde?)
अजींक्य शिंदे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले एक राजनीतिक संगठनकर्ता हैं. वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं. अगस्त 2026 में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की घोषणा के दौरान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. वह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बी.टेक. (B.Tech) की डिग्री हासिल कर चुके हैं.
CJP में क्या है अजींक्य शिंदे की भूमिका?
राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के रूप में अजींक्य शिंदे की जिम्मेदारी देशभर में पार्टी के संगठन का विस्तार करना है. पार्टी राज्य स्तरीय समन्वय समितियों के गठन के साथ लोकसभा और शहर स्तर तक अपना नेटवर्क मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है. CJP ने 6 अगस्त 2026 को अपने पहले राष्ट्रीय नेतृत्व की घोषणा की थी, जिसमें अभिजीत दिपके को राष्ट्रीय संयोजक, सौरव दास और आशुतोष रांका को सह-संयोजक बनाया गया था.
AAP से भी जुड़ चुका है नाम
अजींक्य शिंदे इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से भी जुड़े रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह महाराष्ट्र युवा विंग के पूर्व संयोजक रह चुके हैं और गोवा इकाई में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं. बाद में उन्होंने CJP की राष्ट्रीय नेतृत्व टीम में शामिल होकर नई भूमिका संभाली.
जंतर-मंतर प्रदर्शन का नेतृत्व क्यों करेंगे?
दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद हिरासत में ले लिया. तीनों जंतर-मंतर पर आयोजित प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे. CJP मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठा रही है.
दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात संबंधी कारणों का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद पार्टी ने घोषणा की कि नेताओं की रिहाई तक अजींक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे.