VIDEO: एक रात रुकने का क्या लोगी, तुम्हारे जैसी बाजारू औरतें बहुत देखी हैं; स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने बताया CISF अधिकारी को क्यों मारा था थप्पड़

जयपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के एएसआई को थप्पड़ मारने के मामले में स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी का बयान सामने आया है. वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी को पीटते नजर आ रही स्पाइसजेट की स्टाफ ने आरोप लगाया कि 11 जुलाई को सुबह 4:30 बजे मैं अपना काम कर रही थी, तभी एएसआई गिरिराज प्रसाद मेरे पास आए. उन्होंने कहा कि हमें भी अपने सेवा-पानी का मौका दो.

Spicejet -- Wikimedia commons

SpiceJet Staff Slap Case: जयपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के एएसआई को थप्पड़ मारने के मामले में स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी का बयान सामने आया है. वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी को पीटते नजर आ रही स्पाइसजेट की स्टाफ ने आरोप लगाया कि 11 जुलाई को सुबह 4:30 बजे मैं अपना काम कर रही थी, तभी एएसआई गिरिराज प्रसाद मेरे पास आए. उन्होंने कहा कि हमें भी अपने सेवा-पानी का मौका दो. एक रात रुकने का क्या लोगी. मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हारे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी.

इस पर उन्होंने कहा कि तुम्हारे जैसी बाजारू औरतें मैंने बहुत देखी है, मैं तुम्हें नौकरी से निकलवा दूंगा. उन्होंने मेरे द्वारा शिकायत दर्ज कराने से पहले ही मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी.

ये भी पढें: VIDEO: जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने CISF जवान को जड़ा थप्पड़, वीडियो सामने आने के बाद एयरलाइंस ने दिया बयान

स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने बताया CISF अधिकारी को क्यों मारा था थप्पड़

मैं स्पाइसजेट में 5 साल पूरी करने वाली हूं. मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि नियम और कानून क्या हैं. इसलिए उनका यह कहना गलत है कि मैं विमान के अंदर जाने के लिए उन्हें मजबूर कर रही थी और मेरे पास वैध कार्ड नहीं था. सुबह के समय वहां हर दिन एक महिला कर्मचारी होती है, लेकिन रात में कोई महिला कर्मचारी नहीं होती. ऐसा हर दिन होता है कि हम कैटरिंग वैन लेते हैं, उन्हें पर्ची देते हैं और प्रस्थान हॉल की ओर चले जाते हैं. वहां कभी कोई महिला कर्मचारी नहीं होती है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड