VIDEO: जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने CISF जवान को जड़ा थप्पड़, वीडियो सामने आने के बाद एयरलाइंस ने दिया बयान
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की एक महिला कर्मचारी ने सुरक्षा जांच को लेकर एक CISF जवान से बातचित के दौरान उसे थप्पड़ जड़ दिया! आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस और CISF अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की एक महिला कर्मचारी ने सुरक्षा जांच को लेकर एक CISF जवान से बातचित के दौरान उसे थप्पड़ जड़ दिया! आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस और CISF अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
दरअसल, स्पाइसजेट की फूड सुपरवाइज़र अनुराधा रानी सुबह 4 बजे अन्य कर्मचारियों के साथ एयरपोर्ट के "व्हीकल गेट" से प्रवेश कर रही थी. तभी उसने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गिरिराज प्रसाद को उस गेट का इस्तेमाल करने के लिए वैध परमिशन न होने पर रोक दिया.
स्पाइसजेट ने जारी किया स्टेटमेंट. उनके मुताबिक " महिला सुरक्षा स्टाफ सदस्य के पास था वैलिड हवाई अड्डा प्रवेश पास. CISF कर्मी ने स्पाइसडजेट कर्मचारी से अभद्र भाषा में की बात. ड्यूटी के बाद घर पर मिलने को कहा. स्पाइसजेट अपनी महिला कर्मचारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के इस गंभीर मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रही है"
STORY | SpiceJet employee slaps CISF man in argument over security check at Jaipur airport, arrested
READ: https://t.co/snXzE4ANsx
VIDEO:
(Source: Third Party) pic.twitter.com/MdfwNVKtDA
— Press Trust of India (@PTI_News) July 11, 2024
CISF अधिकारियों ने बताया कि फ़िर उसे एयरलाइंस क्रू के लिए नज़दीकी प्रवेश द्वार पर स्क्रीनिंग से गुज़रने को कहा गया, लेकिन उस समय वहां कोई महिला CISF कर्मी मौजूद नहीं थी. आरोप है कि इस बात पर अनुराधा रानी गुस्से में आ गई और उसने CISF जवान को थाड़ दिया. फ़िर CISF ने उसे गिरफ़्तार कर लिया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

