Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता में बाईपास के पास झुग्ग‍ियों में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य जारी

कोलकाता में बाईपास के पास झुग्ग‍ियों में भीषण आग लगी है. जिसे बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़‍ियां मौजूद है

आग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

Fire Breaks Out In Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ईएम बाईपास स्थित झुग्गियों में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई है. आग लगने के बाद वहां पर अफरा- तफरी का माहौल पैदा हो गई हैं. आग की लपटों से लोग अपनी जान बचाकार इधर-उधर भागने लगे. ताकि उनकी जा बच सके. वहीं आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद करीब 15 फायर एंजिन मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही हैं.  मीडिया के हवाले से अब तक की जो खबर हैं. उसके अनुसार आग की लपटों में करीब पच्चास से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई है.

आग भीषण होने की वजह से आग की लपटें ऊपर तक उठ रही हैं. जिसके चलते ईएम बाइपास (EM Bypass) पर यातायात रोक दिया गया है. लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि लोग इस रास्ते से ना जाक दूसरे अन्य रास्ते से जाएं. यह भी पढ़े: Masjid Bunder: दक्षिण मुंबई के एक बाजार में लगी भीषण आग, 40 घंटे बाद भी बुझाने का काम जारी

वहीं आग लगने के बाद खबर हैं कि राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बसु भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. इससे पहले राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि झुग्गी बस्ती से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. आगजनी में जिन लोगों को नुकसान पहुंचा है राज्य सरकार उसके साथ है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026 70th Match: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Key Players To Watch Out: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें