पश्चिम बंगाल: कूचबिहार जिले में पशु चोरी के संदेह में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीट कर ली जान, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
कूचबिहार जिले में पशु चोरी के संदेह में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी और इस मामले में कथित संलिप्तता को लेकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि रबीउल इस्लाम और प्रकाश दास एक वैन से दो गायों को लेकर जा रहे थे तभी माथाबांगला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यह घटना हुई.
कूचबिहार: कूचबिहार जिले में पशु चोरी (Animal Theft) के संदेह में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी और इस मामले में कथित संलिप्तता को लेकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि रबीउल इस्लाम (Rabiul Islam) और प्रकाश दास (Prakash Das) एक वैन से दो गायों को लेकर जा रहे थे तभी माथाबांगला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यह घटना हुई.
पुलिस ने बताया कि भीड़ ने वैन रोकी और उसमें गायों को देखा. लोगों ने दावा किया कि ये गाएं कुछ दिन पहले इलाके से चुरा ली गई थीं और उन्हें पशु तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. इसके बाद भीड़ ने दोनों की पिटाई की और वैन को आग लगा दी.
यह भी पढ़ें: पशुगणना: मवेशियों की आबादी में आई 18 फीसदी कि बढ़त, गदहों की संख्या 61 प्रतिशत घटी
पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने हाल में पश्चिम बंगाल (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की रोकथाम) अधिनियम, 2019 पारित किया था जिसे राज्यपाल की मंजूरी मिलने का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

