West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट से मैदान में उतारा है, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती है.
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 (Assembly Elections 2026) के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) यानी बीजेपी (BJP) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची (First Official List) जारी कर दी है. इस पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है. पार्टी ने इस सूची में महिला प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए 10 महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है.
इस सूची की सबसे बड़ी खबर वरिष्ठ नेता और विपक्ष के शुभेंदु अधिकारी को लेकर है. बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. गौरतलब है कि भवानीपुर सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गृह क्षेत्र और राजनीतिक गढ़ मानी जाती है. शुभेंदु अधिकारी का इस सीट से चुनाव लड़ना इस मुकाबले को राज्य के सबसे हाई-प्रोफाइल चुनावी दंगलों में से एक बना देता है. यह भी पढ़ें: West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजें
पहली सूची के प्रमुख उम्मीदवार
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कई दिग्गज नामों पर दांव लगाया है. खेल जगत से राजनीति में आए अशोक डिंडा को मोयना सीट से दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि मशहूर फैशन डिजाइनर और विधायक अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से मैदान में उतारा गया है.
अन्य महत्वपूर्ण नामों में शामिल हैं:
- रेजीनगर: बापन घोष
- बहरमपुर: सुब्रत मित्रा
- चकदह: बंकिम चंद्र घोष
- नैहाटी: सौमित्र चटर्जी
- पुरसुरा: बिमान घोष
- दासपुर: तपन दत्ता
एक और दिलचस्प फैसला उलूबेरिया दक्षिण सीट को लेकर रहा, जहाँ से पार्टी ने स्वामी मंगलानंद पुरी महाराज को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है. यह भी पढ़ें: West Bengal Elections 2026: चुनाव से पहले एक्शन में EC, बंगाल के DGP और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को सौंपी प्रदेश की कमान
BJP ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की
चुनाव की तैयारी और रणनीति
144 उम्मीदवारों की यह पहली सूची दर्शाती है कि बीजेपी इस बार चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी ने उन सीटों पर पहले उम्मीदवारों की घोषणा की है जहाँ मुकाबला कड़ा होने की संभावना है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी जल्दी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने और जमीन पर प्रचार शुरू करने के लिए पर्याप्त समय देने की रणनीति अपनाई है.
बीजेपी के राज्य नेतृत्व का कहना है कि यह सूची क्षेत्र के समीकरणों और उम्मीदवारों की जीत की क्षमता (Winability) को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी पार्टी की दूसरी सूची आने की उम्मीद है.