West Bengal Elections 2026: पहले 4 घंटों में 41.11% मतदान, चुनाव आयोग को मिलीं हिंसा और अनियमितताओं की 635 शिकायतें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है. शुरुआती 4 घंटों में भारी मतदान के बीच चुनाव आयोग को हिंसा और चुनावी धांधली की सैकड़ों शिकायतें प्राप्त हुई हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Photo Credits: IANS)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण के लिए गुरुवार सुबह से ही मतदाताओं (Voters) में भारी उत्साह देखा जा रहा है. राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसतन 41.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि, इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) (ECI) के पास शिकायतों का तांता लगा हुआ है. पहले चार घंटों के भीतर ही आयोग को कुल 635 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 260 मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय में भौतिक रूप से और 375 'सी-विजिल' (C-Vigil) ऐप के माध्यम से दर्ज की गई हैं. यह भी पढ़ें: West Bengal Assembly Elections 2026: मुर्शिदाबाद के नौदा में क्रूड बम धमाका, मतदान के दौरान कई लोग घायल, इलाके में भारी तनाव (Watch Video)

मतदान प्रतिशत: झाड़ग्राम सबसे आगे, कूचबिहार पिछड़ा

विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती घंटों में झाड़ग्राम में सबसे अधिक 43.71 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके विपरीत, कूचबिहार में सबसे कम 38.67 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा और तकनीकी खराबियों की खबरों ने तनाव बढ़ा दिया है.

मुर्शिदाबाद और पश्चिम मेदिनीपुर में तनावपूर्ण घटनाएं

मतदान के दौरान कुछ दुखद और विवादित घटनाएं भी सामने आई हैं:

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं: संतुष्टि और जीत के दावे

इन छिटपुट घटनाओं के बावजूद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाएं काफी कम हैं, जो सराहनीय है.

दूसरी ओर, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पहले चरण की 152 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) 125 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

Share Now