West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के हावड़ा और हुगली में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य के औद्योगिक पुनरुद्धार और रोजगार सृजन का खाका पेश किया. उन्होंने पलायन कर चुके उद्योगों की वापसी और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वादा किया है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Photo Credits: IANS)

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने बुधवार को राज्य के आर्थिक और औद्योगिक भविष्य को लेकर बड़े वादे किए. उत्तर 24 परगना (North 24 Pargana) के हाबरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यदि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती है, तो उन सभी व्यवसायों और औद्योगिक इकाइयों को वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे, जो पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासनकाल के दौरान राज्य छोड़कर चले गए हैं. उन्होंने बेरोजगारी (Unemployment) को बंगाल की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसका समाधान औद्योगिक विकास में बताया. यह भी पढ़ें: West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप

चार नए औद्योगिक टाउनशिप और सिंडिकेट राज का खात्मा

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा चलाए जा रहे 'वसूली सिंडिकेट' के डर से कई बड़े निवेश राज्य से बाहर चले गए. उन्होंने घोषणा की:

मल्लिकार्जुन खड़गे और 'आतंकवादी' वाले बयान पर पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहे जाने वाले बयान पर शाह ने तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, ‘जिस प्रधानमंत्री ने देश से आतंकवाद को लगभग समाप्त कर दिया, उन्हें अब आतंकवादी कहा जा रहा है. राहुल गांधी के साथ रहने से खड़गे जी भी अब गैर-जिम्मेदाराना बयान देने लगे हैं.’ उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी सवाल किया कि क्या वे कांग्रेस के ऐसे बयानों का समर्थन करती हैं. शाह ने भरोसा दिलाया कि बीजेपी सरकार बंगाल से भी आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ फेंकेगी. यह भी पढ़ें: West Bengal Election 2026: अमति शाह ने जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र', UCC लागू करने, युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां समेत किए कई बड़े वादे; यहां पढ़ें मेनिफेस्टो की मुख्य बातें

महिलाओं के लिए 33% आरक्षण और घुसपैठ पर कड़ा रुख

हुगली के सप्तग्राम में अपनी दूसरी रैली के दौरान शाह ने महिलाओं और स्थानीय युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

  1. सरकारी नौकरियां: राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा.
  2. घुसपैठ पर रोक: शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठिए बंगाल के युवाओं का रोजगार छीन रहे हैं. उन्होंने वादा किया कि सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को रोकना और राज्य को घुसपैठ मुक्त बनाना बीजेपी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

Share Now