दिल्ली-एनसीआर में 4 जून के बाद बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी से राहत के आसार

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, लेकिन 4 जून के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Representational Image |

नई दिल्ली/नोएडा, 3 जून (आईएएनएस). दिल्ली-एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, लेकिन 4 जून के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही बारिश का भी पूर्वानुमान है. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री और नोएडा में 45 डिग्री सेल्सियस के पास बना रहा. आईएमडी ने अपनी वेबसाइट पर जारी आंकड़ों में बताया है कि मंगलवार से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ तूफान आ सकता है. हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. दिल्ली-हरियाणा में पानी को लेकर जंग, सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 5 जून को सरकारें करेंगी आपातकालीन बैठक.

दिल्ली में सोमवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मुंगेशपुर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पूसा में 45.5, नजफगढ़ में 46.3, पीतमपुरा में 45.4, जाफरपुर में 45, नई दिल्ली में 43.8 और पालम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में तापमान 43.5 और नॉलेज पार्क-5 में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि मंगलवार से हल्के बादलों के साथ तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा. इस दौरान तेज हवाओं और तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जून के बाद लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है. इसके साथ हीट वेव का सामना नहीं करना पड़ेगा. अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.

गौरतलब है कि एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव का कहर जारी है. बीते दिनों तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया था. लोगों को बिजली कटौती की दोहरी मार भी झेलनी पड़ रही है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बिजली जाने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. इन सबके बीच मौसम विभाग के अपडेट से लोगों को 4 जून के बाद राहत मिलने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड