Delhi Weather: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा बारिश का सिलसिला, तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने कुछ समय के लिए ब्रेक जरूर लिया था, लेकिन अब ठंड एक बार फिर दस्तक देने वाली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

Representational Image | PTI

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने कुछ समय के लिए ब्रेक जरूर लिया था, लेकिन अब ठंड एक बार फिर दस्तक देने वाली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. सोमवार को दिल्ली में बारिश के आसार हैं, साथ ही घना कोहरा भी छा सकता है. IMD ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा और स्मॉग छाने की संभावना है. राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

February Weather: फरवरी में ही होने लगेगा गर्मी का अहसास, बारिश में भी कमी, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम.

अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव

आईएमडी के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और यह 11-13 डिग्री के आसपास रहेगा. अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

आईएमडी के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है और यह 9-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. अगले तीन दिनों में सप्ताहांत तक इसमें और गिरावट आएगी. हालांकि, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है. इसके अलावा, शनिवार तक दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

India vs New Zealand T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

\