देश

Aaj Ka Mausam: झारखंड, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में आज ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मानसून धीरे-धीरे विदा हो रहा है, लेकिन 17 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है. 16 सितंबर को राजधानी में धूप देखने को मिली थी, लेकिन IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है.

Aaj Ka Mausam: झारखंड, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में आज ऐसा रहेगा मौसम
Representational Image | PTI

आज का मौसम: देशभर में मानसून की विदाई का समय आ गया है, लेकिन कई हिस्सों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, पहाड़ी इलाकों में फिलहाल धूप देखने को मिल रही है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से बारिश का अनुमान लगाया गया है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि देशभर में आज मौसम कैसा रहेगा. यहां जानें 17 सितंबर को देशभर का मौसम कैसा रहेगा.

झारखंड में आज का मौसम: भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. IMD के अनुसार, बंगाल के गंगीय क्षेत्र में बने डीप डिप्रेशन के कारण राज्य में भारी बारिश हो रही है. झारखंड के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 17 सितंबर तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने पलामू और गढ़वा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, चतरा और लातेहार जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. राज्य के मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन 17 सितंबर के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है.

दिल्ली में आज का मौसम: हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में मानसून धीरे-धीरे विदा हो रहा है, लेकिन 17 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है. 16 सितंबर को राजधानी में धूप देखने को मिली थी, लेकिन IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है. 17 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है.

उत्तराखंड में आज का मौसम: बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हल्की धूप देखने को मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. 19 सितंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

राजस्थान में आज का मौसम: बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश का अनुमान है. IMD ने 17, 18 और 19 सितंबर को भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम: बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 18 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. इसके बाद कुछ दिनों तक बारिश के संकेत नहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 05:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).