Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी से उत्तर भारत पर ठंड की मार, कोहरे और सर्द हवाओं से अभी नहीं मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भीषण ठंड का कहर जारी है. इस बीच पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई है.

ठंड | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भीषण ठंड का कहर जारी है. इस बीच पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा. इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. Weather Updates: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश की भी भविष्यवाणी, IMD ने जारी किया अलर्ट. 

घने कोहरे के चलते उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई. IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. आईएमडी ने कहा कि उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ियों में बर्फबारी से उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में पारा गिरने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के जारी रहने का अनुमान है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) बना हुआ है. इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का आनुमान है.

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है. IMD के अनुसार सप्ताह के अंत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानों में सर्द हवाओं का जोर बढ़ेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन से चार दिनों में हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति तेज होने की संभावना है. उत्तराखंड में भी बर्फबारी से कई जिलों में पारा गिर सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू