Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज- ये रहे तमाम अपडेट्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी हालिया रिलीज में मॉनसून ट्रफ के उत्तर की ओर शिफ्ट होने के कारण 27 जुलाई से उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश की गतिविधि में वृद्धि का अनुमान लगाया है.

बारिश (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी हालिया रिलीज में मॉनसून ट्रफ के उत्तर की ओर शिफ्ट होने के कारण 27 जुलाई से उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश की गतिविधि में वृद्धि का अनुमान लगाया है. मौसम बुलेटिन के मुताबिक आने वाले दिनों में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात क्षेत्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 26 July History: आसमान से बरसी आफत, किसी के सपने बह गए किसी के अपने.

मौसम विभाग ने बताया कि 29 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 27 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है.

25-29 जुलाई, 2022 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. 28 और 29 जुलाई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

इस बीच दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है. बीच-बीच में कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी होती रही है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होगी. साथ ही, आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 30 जुलाई तक रोजाना मध्यम बारिश ही होगी. बादल छाए रहने से गर्मी महसूस नहीं होगी. IMD ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा, दोनों दिन आंधी तूफान का भी अलर्ट है.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा: शामली के पास भारी बारिश के बाद सड़क टूटने पर NHAI ने दी सफाई, स्थानीय विरोध को बताया वजह

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Mumbai Open Manhole Death: साकीनाका में बुजुर्ग की मौत के बाद BMC की बड़ी कार्रवाई, 'L' वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर समेत 4 अधिकारी सस्पेंड