Weather Update: फरवरी में भी जारी रहेगा ठंड का कहर, सर्द हवाओं और कोहरे से अभी नहीं मिलेगी निजात
फरवरी की शुरुआत हो चुकी है लेकिन दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. देश के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
नई दिल्ली: फरवरी की शुरुआत हो चुकी है लेकिन दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. देश के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. Weather Updates: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में अगले हफ्ते बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी, ठंड को लेकर भी आई बड़ी अपडेट.
मौसम विभाग ने इस सप्ताह राजधानी दिल्ली में बारिश होने का अनुमान भी जताया है. इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत में भी बारिश के आसार हैं. बारिश और कोहरे से ठंड का कहर बना रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि यूपी-बिहार में भी सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा.
फरवरी के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने कहा, ‘फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज जा सकता है.’
मौसम विभाग ने कहा कि ध्रुवीय प्रशांत क्षेत्र में कमजोर ला नीना परिस्थितियां सक्रिय हैं, जिन्हें भीषण ठंड से जोड़ा जाता है. विभाग ने बताया कि नवीनतम मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम (MMCFS) के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि ला नीना परिस्थितियां उत्तरी गोलार्ध के वसंत के मौसम से कमजोर पड़ना शुरू होंगी और 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान तटस्थ स्थिति में पहुंचेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2022 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

