Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, अगले 7 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव से राहत

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. इस बी IMD ने कहा, 'मई के पहले पखवाड़े में हीटवेव की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम गंभीर थी जिसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया.

Representative Image | Photo: PTI

नई दिल्ली: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. इस बी IMD ने कहा, 'मई के पहले पखवाड़े में हीटवेव की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम गंभीर थी जिसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया. IMD वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, 'अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है, अगले 7 दिनों तक, हम वहां हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.' Delhi: चिड़ियाघर में 18 साल बाद एक बाघिन ने शावकों को दिया जन्म.

आईएमडी वैज्ञानिक ने कहा, 'हरियाणा, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चल रही हैं. इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है और तेज हवाएं चल रही हैं. इसके अलावा, पिछले सप्ताह तापमान काफी अधिक था, ज्यादातर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर.

तापमान 40 तक रहने के आसार 

आईएमडी वैज्ञानिक ने आगे कहा, 'वातावरण शुष्क है, और गर्म वातावरण के कारण मिट्टी ढीली हो गई है. इसलिए 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सतह से धूल उठा रही हैं और इसे वायुमंडल में फैला रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड