Weather Forecast Today: भीषण गर्मी के बीच उत्तर और मध्य भारत में हीटवेव का अलर्ट, दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार; जानें आज दिल्ली और मुंबई में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 मई 2026 को उत्तर और मध्य भारत में भीषण लू (हिटवेव) का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों और पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
Weather Forecast Today, May 24, 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के विशाल हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू (हिटवेव) का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारतीय राज्यों और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के आगे बढ़ने के कारण भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. देश के प्रमुख शहरों में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है.
उत्तर-मध्य भारत में रेड-ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य भारत में अगले सात दिनों तक और उत्तर-पश्चिम भारत में 24 मई से 29 मई के बीच तीव्र हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इस भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है. Weather Forecast Today, May 23: चक्रवात ‘शक्ति’ के साए में मुंबई समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान की संभावना
दक्षिण -पूर्वोत्तर भारत में बारिश की चेतावनी
एक तरफ जहां उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दक्षिण भारत में मानसून तेजी से दस्तक दे रहा है. आईएमडी ने केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4-5 दिनों के दौरान छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. इसके अलावा, तटीय ओडिशा में 27 मई तक और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में उमस भरा मौसम बना रहेगा.
देश के प्रमुख शहरों में आज का मौसम
दिल्ली में जारी रहेगा हीटवेव का सितम
देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. यहाँ अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे दिन के समय तेज लू चलेगी.
मुंबई: उमस के बीच हल्की बूंदाबांदी संभव
मुंबई में रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. विंडी (Windy) वेदर मॉडल के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में 0.3 से 0.4 मिमी तक की हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है लेकिन उमस बनी रहेगी.
बेंगलुरु और हैदराबाद: गरज के साथ बौछारें
बेंगलुरु में रविवार को मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है. यहाँ 0.2 से 6 मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, हैदराबाद में भी मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ लगभग 0.2 मिमी की हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
कोलकाता और चेन्नई: शुष्क और उमस भरा मौसम
कोलकाता और चेन्नई दोनों ही महानगरों में आज बारिश के कोई आसार नहीं हैं. चेन्नई में गर्म और अत्यधिक उमस वाली स्थिति बनी रहेगी. वहीं, कोलकाता में भी रविवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
शिमला: पहाड़ी इलाके में राहत की फुहारें
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड पर पर्यटकों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग और विभिन्न वेदर मॉडल्स के अनुसार, शिमला में आज 0.3 से 2 मिमी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2026 08:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

