Weather Forecast Today, June 13, 2026: देश के 17 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और पूर्वी भारत सहित देश के 17 राज्यों में अगले 8 घंटों के भीतर भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है.

बारिश/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Weather Forecast Today, June 10, 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 8 घंटों के भीतर दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar) और राजस्थान (Rajasthan) सहित देश के 17 राज्यों में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. अचानक होने वाले इस मौसमी बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें: Weather Forecast Today: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बारिश-आंधी की चेतावनी, जानें मुंबई-चेन्नई समेत बड़े शहरों के मौसम पर IMD का ताजा अपडेट

मौसमी बदलाव के मुख्य कारण

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय निचले वायुमंडल में उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर भी एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से वायुमंडल में नमी और अस्थिरता बढ़ी है, जो आंधी-तूफान और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रही है.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज मध्यम स्तर की बारिश और आंधी का अलर्ट है. दोपहर या शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे पिछले दिनों की भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी.

उत्तर प्रदेश और बिहार में जिलावार चेतावनी

मुंबई का मौसम आज, 13 जून

दिल्ली का मौसम आज, 13 जून

चेन्नई का मौसम आज, 13 जून

बेंगलुरु का मौसम आज, 13 जून

हैदराबाद का मौसम आज, 13 जून

कोलकाता का मौसम आज, 13 जून

शिमला का मौसम आज, 13 जून

पहाड़ी और मैदानी राज्यों में असर

पहाड़ी राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर) में इस वेदर सिस्टम के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं. नैनीताल, चमोली, शिमला और श्रीनगर जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। मनाली में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में भी आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा. राजस्थान के जयपुर, सीकर और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है, जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.

Share Now