Weather Forecast: आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि अगले 3 दिनों तक मौसम की स्थिति जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक वर्षा और बर्फबारी की है. मौसम विभाग ने 25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि आने वाले दिनों में दक्षिण भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अपने अखिल भारतीय मौसम बुलेटिन में, आईएमडी ने कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, और केरल सहित राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश देखी जाएगी. आईएमडी ने मौसम की स्थिति में परिवर्तन के लिए चक्रवाती सर्कुलेशन को जिम्म्मेदार बताया, जो समुद्र के स्तर से 5.8 किमी ऊपर उत्तर केरल और इसके पड़ोस में मौजूद है.

उत्तर भारत में मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए, आईएमडी ने कहा कि 25 फरवरी और 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और 26 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि अगले 3 दिनों तक मौसम की स्थिति जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक वर्षा और बर्फबारी की है.

मौसम विभाग ने 25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. 25 व 26 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. Weather Forecast: दिल्ली-पंजाब में घना कोहरा, अगले हफ्ते उत्‍तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी.

भारत के उत्तरी राज्यों में ठंड का मौसम बना हुआ है. ठंड का कहर कम जरूर हुआ है लेकिन बारिश, बर्फबारी के बाद ठंड की वापसी एक बार फिर से हो सकती है. हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं और तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड