Weather Forecast: देश में चिलचिलाती गर्मी का सितम, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में जारी रहेगा लू का कहर

देश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. तपिश के साथ ही लू चलने से जनजीवन बेहाल है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक दिनभर सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं. सुबह से ही लू चलने के बाद रात को भी राहत नहीं मिल रही है. चिलचिलाती धूप ने दिन में बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है.

गर्मी का कहर (Photo Credits: PTI)

देश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. तपिश के साथ ही लू चलने से जनजीवन बेहाल है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक दिनभर सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं. सुबह से ही लू चलने के बाद रात को भी राहत नहीं मिल रही है. चिलचिलाती धूप ने दिन में बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर, उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में पारा चढ़ेगा और यह 40 से ऊपर ही रहेगा. Delhi Weather Update: दिल्ली में एक और गर्म दिन, पारा 41 डिग्री के पार.

राजधानी दिल्ली अब भीषण लू की चपेट में है. शनिवार को मौसम विभाग ने लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों को लू से बचने और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. गर्मी से बचने के लिए बार-बार पानी पीते रहने को कहा गया है. मई जैसा तापमान अप्रैल में ही आने लगा है. राजधानी का सबसे गर्म स्थान सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रहा, जहां तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 26.5 पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने की संभावना है.

आईएमडी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, "अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है." अगले चार से पांच दिनों के लिए राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू के लिए येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

आईएमडी ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों में 12 अप्रैल तक बारिश की भविष्यवाणी की थी. IMD ने कहा, "9 और 10 को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, 08 से 10 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में, 9 से 12 अप्रैल के दौरान असम-मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. 10 से 12 अप्रैल के दौरान पश्चिम असम-मेघालय में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है."

इस बीच, तमिलनाडु और दक्षिण केरल सहित दक्षिणी राज्यों में भी 9 अप्रैल को अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है. तटीय और आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी गरज और बिजली के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू