दिल्ली: रविवार की सुबह सर्द और धुंधभरी, वायु गुणवत्ता का स्तर 'खराब' होने से सोमवार को बारिश के आसार
दिल्ली में रविवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही और न्यूनतम तपामान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं, वायु गुणवत्ता का स्तर 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया.
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही और न्यूनतम तपामान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं, वायु गुणवत्ता का स्तर 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "रविवार सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा. वहीं, कुछ इलाके घने कोहरे से ढके रहे. शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे."
अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आईएमडी ने सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में धुंध भरी सुबह, शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ स्तर पर हुई दर्ज
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे बजे समग्र वायु गुणवत्ता 97 प्रतिशत आद्र्रता के स्तर के साथ 211 (खराब स्तर पर) दर्ज की गई. वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से दो डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूमतम तापमान औसत से चार डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2019 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

