दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में धुंध भरी सुबह, शहर की वायु गुणवत्ता 'खराब' स्तर पर हुई दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंधभरी रही और आसमान में बादल छाए रहे. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है...

दिल्ली में घने कोहरे से यातायात प्रभावित (Photo Credit-IANS)

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंधभरी रही और आसमान में बादल छाए रहे. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे."

अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा. सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 93 फीसदी दर्ज की गई वहीं दृश्यता 600 मीटर रही. भारतीय रेलवे ने कहा कि दिल्ली आने वाली लगभग 13 ट्रेनें उत्तर भारत के कई भागों में कोहरे और कम दृश्यता के कारण देरी से चल रही हैं.

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में बादल छाने दर बढ़ी बारिश की संभावना, 16 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता 'खराब' स्तर पर दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 रहा. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड