महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हम सभी को मुस्तैद रहना है: गहलोत

राजस्थान में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के तहत एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। राज्य में अब 20 प्रतिशत लक्षित जनसंख्या का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है। राजस्थान सरकार ने यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

जयपुर, 26 अगस्त: राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के तहत एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं.  राज्य में अब 20 प्रतिशत लक्षित जनसंख्या का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है.  राजस्थान सरकार ने यह जानकारी दी.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य में चार करोड़ से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक तथा एक करोड़ से अधिक लोगों को दोनों खुराक लगा दी गई हैं. '’ इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हम सभी को मुस्तैद रहना है और पूरी सावधानी बरते जाने की जरूरत है. यह भी पढे: Madhya Pradesh: ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर महिला को लुटा, देखें वीडियो

गहलोत ने कहा, ‘'कोरोना वायरस से बचाव करने वाले टीकों की कम उपलब्धता व कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के कारण टीके की प्रभावशीलता में कमी होने से तीसरी लहर के आने की आशंका बढ़ जाती है.  इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पूरी सावधानी बरती जाए। भारत सरकार भी अन्य देशों से अनुभव साझा कर आगे की तैयारी करे. ’'उन्होंने कहा, ‘'तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हम सभी को मुस्तैद रहना है.  राज्य में सरकार ने वायरस के नए रूपों के परीक्षण हेतु एसएमएस हॉस्पिटल में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब बनाई है. ’’इससे पहले चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान कोरोना वायरस प्रबंधन के बाद टीकाकरण में भी देश भर में अग्रणी है. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 1 करोड़ से अधिक दूसरी खुराक लगाकर राज्य की 20 प्रतिशत लक्षित जनसंख्या का टीकाकरण किया जा चुका है.

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि राज्य में 4 करोड़ 12 लाख 67359 लोगों को कोरोना टीके की कुल खुराक लगाई गई हैं.  इनमें 3 करोड़ 12 लाख 58116 लोगों को पहली खुराक व 1 करोड़ 9243 लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं.  उन्होंने बताया कि राज्य में 3177 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है. इनमें 3109 राजकीय व 68 निजी टीकाकरण केंद्र शामिल हैं.शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राज्य के सभी शिशु चिकित्सालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है.  उन्होंने बताया कि चयनित 332 सीएचसी में आईसीयू बैड के साथ मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.  उन्होंने कहा कि अब तक विभिन्न चिकित्सालयों में 550 से अधिक अतिरिक्त बैड का लोकार्पण किया जा चुका है और इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड