देश

WB Road Accident: पश्चिम बंगाल में डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में 7 की मौत

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में गुराप के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई.

WB Road Accident: पश्चिम बंगाल में डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में 7 की मौत
(Photo : X)

कोलकाता, 12 मार्च : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में गुराप के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई.

ई-रिक्शा में सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके ड्राइवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान बिद्युत बेरा, उनकी पत्नी प्रीति बेरा, उनके तीन साल के बेटे बिहान बेरा, रामप्रसाद दास, उनकी पत्नी नुपुर दास और श्रीजा भट्टाचार्य नाम की एक कॉलेज छात्रा के रूप में हुई है. ई-रिक्शा चालक का नाम अभी पता नहीं चल सका है. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : प्रधानमंत्री मोदी ने मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

हुगली (ग्रामीण) एसपी कामनाशीष सेन ने कहा कि डंपर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद, उन्होंने घायलों को बचाने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. एक स्थानीय निवासी ने कहा, “लेकिन हमारे सभी प्रयास विफल रहे. चोटें इतनी गंभीर थीं कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उनमें से अधिकांश की मौत हो गई.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).