UP Rains: लखनऊ में भारी बारिश से यूपी विधानसभा में घुसा पानी, सीएम योगी को दूसरे गेट से निकलना पड़ा- VIDEO
उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच लखनऊ व आसपास के इलाकों में हुई जोरदार बारिश हुई हैं. जिससे लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है. लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ में जारी भारी बारिश की वजह से यूपी विधानसभा में पानी घुस गया है.
UP Rains: उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच लखनऊ व आसपास के इलाकों में हुई जोरदार बारिश हुई हैं. जिससे लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है. लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ में जारी भारी बारिश की वजह से यूपी विधानसभा में पानी घुस गया है. जानकारी के अनुसार विधानसभा में पानी घुस जाने की वजह से सीएम योगी अक्सर गेट नंबर सात से निकलते थे. लेकिन उस गेट के पास भी पानी भर जाने की वजह से उन्हें दूसरे गेट से निकलाना पड़ा.
भारी बारिश के बीच विधानसभा में में पानी घुस गया है. वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां कर्मचारी पानी के बीच ही अन्दर बाहर आ जा रहे हैं. वहीं अंदर घुसे पानी को बाल्टी के सहारे बाहर निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि तेज बारिश की वजह से विधानसभा के अंदर तो पाने घुसा ही है. इसके साथ ही बाहर की सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है. यह भी पढ़े: UP Rains: गाजियाबाद की दौलत नगर कॉलोनी में भारी बारिश के चलते सैकड़ों लोग घरों में फंसे, पांच से 12 फुट तक पानी में डूबे मकान
यूपी विधानसभा में घुसा पानी:
#WATCH | Uttar Pradesh: Water enters UP State Assembly following the incessant rainfall, in parts of Lucknow. pic.twitter.com/8N23H4iLTQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 31, 2024
सीएम योगी को दूसरे गेट से बाहर निकलना पड़ा:
ये उत्तर प्रदेश की लखनऊ विधानसभा का हाल है। 7 नंबर गेट पर बारिश का पानी भर गया। इस वजह से CM को दूसरे गेट से निकाला गया। pic.twitter.com/u4ZQSlWwr4
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 31, 2024
लखनऊ में जारी बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि जरूरत ना हो तो लोग पाने घरों से बाहर ना निकले. ताकि वे किसी हादसे का शिकार होने से बच सके. दरअसल लखनऊ में जारी बारिश के बीच तेज हवा चल रही हैं. जिसकी वजह से खतरा बना हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

