देश

UP Rains: गाजियाबाद की दौलत नगर कॉलोनी में भारी बारिश के चलते सैकड़ों लोग घरों में फंसे, पांच से 12 फुट तक पानी में डूबे मकान

गाजियाबाद के लोनी की दौलत नगर कॉलोनी जहां पर दो दिन की बारिश के बाद घरों में घुसा पानी घुस गया है. एनडीआरएफ की टीम ने रविवार रात 33 लोगों को सुरक्षित निकाला था.

UP Rains: गाजियाबाद की दौलत नगर कॉलोनी में भारी बारिश के चलते सैकड़ों लोग घरों में फंसे, पांच से 12 फुट तक पानी में डूबे मकान
UP Rains (Photo Credit: IANS/Twitter)

गाजियाबाद, 10 जुलाई: गाजियाबाद के लोनी की दौलत नगर कॉलोनी जहां पर दो दिन की बारिश के बाद घरों में घुसा पानी घुस गया है. एनडीआरएफ की टीम ने रविवार रात 33 लोगों को सुरक्षित निकाला था. अभी भी कई परिवार अपने घरों में फंसे हैं जहां 5 फुट से 12 फुट तक पानी भरा हुआ है. लोग तैरकर, पानी में घुसकर घरों से बाहर आने-जाने को मजबूर हो रहे हैं. प्रशासन में निकाले गए लोगों को पास के ही शेल्टर होम भेज दिया है जहां उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है. यह भी पढ़ें: Delhi Rains: यमुना का जल स्तर खतरे के निशान पार करने की संभावना, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र की दौलत नगर कॉलोनी काफी ढलान वाले इलाके में बनी है. यहां करीब 60 से 70 मकान होंगे जिनमें दो-ढाई सौ लोग रहते हैं. एनडीआरएफ की टीम ने रविवार रात 33 लोगों को यहां से सुरक्षित निकाला था. कई लोग अपने छत ऊपर अपना डेरा जमा चुके हैं.

अब एक बार फिर प्रशासन और पुलिस के लोग धीरे-धीरे यहां पर पहुंचने शुरू हो गए हैं. जो लोग घर पर हैं उनसे अपील की जा रही है कि वे वहां से निकल जाएं. अगर उन्हें मदद की जरूरत है तो एनडीआरएफ की टीम को बता सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).