देश

Gorakhpur Shocker: खराब खाने की शिकायत पर वार्डन ने की छात्राओं की पिटाई, गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की घटना का वीडियो वायरल

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक स्कुल हॉस्टल में वार्डन ने छात्राओं को जमकर पीटा, जानकारी के मुताबिक़ मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिए जाने की शिकायत पर छात्राओं को महिला वार्डन ने पीटा है.

Gorakhpur Shocker: खराब खाने की शिकायत पर वार्डन ने की छात्राओं की पिटाई, गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की घटना का वीडियो वायरल
Credit - ( Twitter -X )

Gorakhapur Shocker: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक स्कुल हॉस्टल में महिला वार्डन ने छात्राओं को जमकर पीटा, जानकारी के मुताबिक़ मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिए जाने की शिकायत पर छात्राओं को वार्डन ने पीटा है. घटना गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की है. इस पिटाई के बाद छात्राओं ने हाथ, पेट, और शरीर पर हुए जख्म भी दिखाएं.

वीडियो में आप देख सकते है की वार्डन के हाथ में एक छड़ी है और इससे वो एक छात्रा को मार रही है. इस वार्डन का नाम अर्चना पांडेय बताया जा रहा है. इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस की टीम हॉस्टल पहुंची, लेकिन अभी तक वार्डन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है. ये भी पढ़े :Maharashtra: छात्र ने पिटाई के बाद लगाई फांसी, स्कूल संचालक गिरफ्तार

देखें वीडियो :

शनिवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए रामेन्द्र कुमार सिंह ने जांच टीम गठित की. जांच टीम ने जाकर पड़ताल की तो मामला सही पाया गया. बीएसए ने रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है.शनिवार को जांच टीम पहुंची और छात्राओं से बात की तो छात्राओं ने इसकी जानकारी टीम को दी. रिपोर्ट भेजे जाने के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).