Chandigarh Municipal Elections 2021: चंडीगढ़ नगर निगम की 35 सीटों के लिए मतदान शुरू
भाजपा शासित नगर निगम चंडीगढ़ की 35 सीटों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. मतगणना 27 दिसंबर को होगी. सबह 7.30 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे.
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर : भाजपा शासित नगर निगम चंडीगढ़ की 35 सीटों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. मतगणना 27 दिसंबर को होगी. सबह 7.30 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे. एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने में देरी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. इस बार शहर के सभी 35 वाडरें से आम आदमी पार्टी (आप) के आ जाने से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. अतीत में लड़ाई दो पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होती थी. 301,275 महिलाओं सहित कुल 633,475 मतदाता 203 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
सत्तारूढ़ भाजपा ने पिछले छह वर्षों में अपने मुख्य अभियान एजेंडे के रूप में विकास और उसकी उपलब्धियों को बनाया है. भाजपा से लगातार तीन चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर पर भरोसा है. पार्टी ने कहा है कि , भगवा पार्टी 'सिटी ब्यूटीफुल' के टैग को बनाए रखने में बुरी तरह विफल रही है. आप का अभियान काफी हद तक शहर में अपने सफल 'दिल्ली मॉडल' को दोहराने पर केंद्रित है. यह भी पढ़ें : भाजपा की प्रदेश इकाई से हटाए जाने के बाद सायंतन बसु ने तृणमूल कांग्रेस नेता से मुलाकात की
शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 694 बूथों में से 220 संवेदनशील हैं. इनमें से ज्यादातर बूथ उन 13 नए गांवों में हैं, जिनका विलय नगर निगम में हुआ था. 2016 के निकाय चुनाव के विपरीत, प्रति मतदान केंद्र पर लगभग 1,000 मतदाता होंगे. 2016 में यह आंकड़ा लगभग 1,400-1,500 था. 6,000 से अधिक पुलिस और बीएसएफ के जवान चुनाव ड्यूटी पर होंगे. इसमें 4200 चुनाव अधिकारी होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

