Voter Adhikar Yatra: 'वोटर अधिकार यात्रा' में सिर्फ 'इच्छाधारी' नेता, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव केवल झूठ पर आधारित बात कर रहे हैं; शाहनवाज हुसैन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इस यात्रा में सिर्फ वो इच्छाधारी नेता शामिल हो रहे हैं, जिन्हें चुनाव में टिकट चाहिए.
पटना, 23 अगस्त : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इस यात्रा में सिर्फ वो इच्छाधारी नेता शामिल हो रहे हैं, जिन्हें चुनाव में टिकट चाहिए. उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यात्रा में शामिल गठबंधन के दल ही एक-दूसरे का पोस्टर और बैनर फाड़ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सिर्फ झूठ पर आधारित बात कर रहे हैं. यह यात्रा पूरी तरह फ्लॉप हो रही है. शुक्रवार को गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जो भीड़ जुटी, उससे संकेत मिल गया है कि इस बार दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी. इस बार तेजस्वी यादव को विपक्ष के नेता का दर्जा भी नहीं मिलने वाला है. यह भी पढ़ें : Mumbai: मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख को हिरासत में लिया
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घुसपैठियों को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि भारत में बहुत से लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं, हमें उनकी चिंता है. हमारे भारत के लोग अमेरिका में अवैध रूप से थे, तो उन्हें वापस भेजा गया. हमने भी कई अवैध रूप से रहने वाले लोगों को वापस भेजा है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जो बांग्लादेशी हैं, वे हमारे देश में मेहमान तो नहीं हैं? जो भारत से सही कागजात लेकर आएगा, उसे कोई दिक्कत नहीं है.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी भारत का नागरिक है, उसकी पूजा पद्धति कुछ भी हो, लेकिन उसे कोई दिक्कत नहीं है. बांग्लादेशियों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है. इधर, राजद के दो विधायकों के पीएम मोदी के मंच पर दिखने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है. राजद में पतझड़ लगने वाला है. सब बिछड़ेंगे बारी-बारी. राजद के सरकार बनाने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि वे लोग तो हमेशा यह कहते हैं. पिछली बार भी सरकार बनाने की बात कर रहे थे, लेकिन नहीं बना पाए. झूठ पर आधारित बात करने से क्या होने वाला है?
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2025 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

