विशाखापट्टनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के कैंपस में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से 11 की मौत (Watch Video)

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड के कैंपस में एक क्रेन के टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान शिपयार्ड के कैंपस में अचानक एक क्रेन टूट गिर गया. इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई है. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलाने का काम जारी है.

हिंदुस्तान शिपयार्ड के कैंपस में गिरा क्रेन (Photo Credits: ANI)

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (Hindustan Shipyard Limited) के कैंपस में एक क्रेन के टूटकर गिरने (A crane collapses) से बड़ा हादसा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान शिपयार्ड के कैंपस में अचानक एक क्रेन टूट गिर गया. इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस हादसे का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक क्रेन देखते ही देखते अनाचक नीचे गिर जाता है और वहां काम कर रहे कई लोग क्रेन के नीचे दब जाते हैं. क्रेन की चपेट में आने से जहां घटना स्थल पर ही 11 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है तो वहीं एक घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल क्रेन की चपेट में आए अन्य मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. घटान की जानकारी देते हुए डीसीपी सुरेश बाबू ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक शख्स जख्मी हुआ है, लेकिन अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है.

देखें वीडियो-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी भरकम क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे. इस बीच अचानक क्रेन टूटकर नीचे गिर गया और पल भर में ही कई जिंदगियां काल के गाल में समा गईं. चश्मदीदों के अनुसार, हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.गौरतलब है कि हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की स्थापना सिंधिया शिपयार्ड नाम से सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी द्वारा की गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bird Flu in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 'बर्ड फ्लू' का कहर, 2 दिनों में 90 पक्षियों की मौत के बाद हाई अलर्ट; सरकार ने बनाए कंटेनमेंट जोन

India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\