Virar: महिला ने पुलिस अधिकारी की काटी कलाई; नशे में धुत महिलाओं ने किया हंगामा
विरार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. विरार पश्चिम में गोकुल टाउनशिप के एक बार में तीन महिलाओं ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसे काट लिया. इन तीनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
विरार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. विरार पश्चिम में गोकुल टाउनशिप के एक बार में तीन महिलाओं ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसे काट लिया. इन तीनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि विरार के एक रेस्टोरेंट बार में 3 महिलाएं शराब पी रही हैं और हंगामा कर रही हैं. Mumbai: चिकन शावरमा खाने से 19 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार.
नशे में धुत महिलाओं का हंगामा
महाराष्ट्र: विरार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत तीन लड़कियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। पुलिस को देख लड़कियां गाली गलौज करने लगीं और एक लड़की ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक पकड़ ली। #ATDigital #Maharashtra #Palghar #Virar #Crime #MaharashtraPolice pic.twitter.com/EMWN0NiDhc
— AajTak (@aajtak) May 9, 2024
इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उत्कर्षा वंजारी, अन्य पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल मौके पर दाखिल हुए थे. लेकिन उन महिलाओं ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की. इतना ही नहीं एक महिला ने एक पुलिस अधिकारी की वर्दी पकड़कर खींच ली. कॉलर हटाते समय महिला ने उसकी दाहिनी कलाई और कोहनी पर काट लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

