Viral Video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसायटी में पालतू कुत्ते के हमले से बचने की कोशिश में महिला कॉरिडोर से 20 फीट नीचे गिरी; हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-1 सोसायटी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोमवार को एक महिला सोसायटी परिसर में मॉर्निंग वॉक पर थी, तभी अचानक एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला करने की कोशिश की. खुद को बचाने के प्रयास में 37 वर्षीय महिला बीस फीट की ऊंचाई पर बने पोडियम से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई...
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-1 सोसायटी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोमवार को एक महिला सोसायटी परिसर में मॉर्निंग वॉक पर थी, तभी अचानक एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला करने की कोशिश की. खुद को बचाने के प्रयास में 37 वर्षीय महिला बीस फीट की ऊंचाई पर बने पोडियम से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में शिफ्ट कर दिया गया है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ता अचानक महिला पर झपटा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई. एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिख रहा है कि जैसे ही वह गिरती है एक व्यक्ति उसकी मदद के लिए दौड़ता है. यह भी पढ़ें: Delhi: 'हॉर्न मत बजाइए' कहना पड़ा भारी, थार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड पर चढ़ा दी गाड़ी
महिला की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है. उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है.
20 फीट ऊंचाई से गिरने के बाद महिला की हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में बड़ा हादसा!
पोडियम पर कुत्ते के पीछे भागने से एक महिला बाउंड्री से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
आरोप है कि कुत्ते को टहला रही महिला उसे काबू में नहीं रख सकी, जिससे ये हादसा हुआ। pic.twitter.com/TCHUHFiQGJ
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) May 5, 2025
पीड़िता के पति ने बताया, रात करीब नौ बजे वह रोजाना की तरह सोसायटी में चबूतरे पर मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी. वहां एक महिला भी अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी. उसी समय कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. महिला की चार महीने की बेटी भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

