देश

Viral Video: आवारा कुत्तों का तांडव, 11 साल की बच्ची पर किया हमला, घटना CCTV में कैद

आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ कुत्तों के काटने को लेकर नए नए नियम बनाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इनके काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

Viral Video: आवारा कुत्तों का तांडव, 11 साल की बच्ची पर किया हमला, घटना CCTV में कैद
डॉग (Photo Credits: Pixabay)

गाजियाबाद, 20 नवंबर : आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ कुत्तों के काटने को लेकर नए नए नियम बनाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इनके काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला गाजियाबाद के वैशाली इलाके की एक सोसाइटी का है जहां 11 साल की एक बच्ची को आवारा कुत्तों ने काटने के लिए जमकर दौड़ाया. बच्ची ने दौड़कर सोसाइटी के अंदर पहुंच कर अपनी जान बचाई. लेकिन बावजूद उसके बच्चे के पैर में आवारा कुत्ते ने काट लिया.

वीडियो के मुताबिक वैशाली इलाके की रामप्रस्थ सोसाइटी निवासी विभोर गुप्ता की 11 वर्षीय बेटी भव्या गुप्ता सोसाइटी के बाहर चली गई थीं. सोसाइटी गेट पर ही तीन स्ट्रीट डॉग उसके पीछे दौड़ पड़े. यह भी पढ़ें : Alert! लोग बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का ले रहे सहारा, बदला लेने के लिए हथियार के तौर हो रहा इस्तेमाल

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि वो तीन कुत्तों से बचकर भाग रही है. जब तक वो सोसाइटी के गेट के अंदर घुसी, तब तक एक कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया. गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड बाहर निकलकर आए. तब जाकर कुत्ते वहां से भागे. भव्या को निजी हॉस्पिटल में रैबीज इंजेक्शन लगवाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).