देश

 Viral Video : लखनऊ में शादी के समारोह में डीजे डांस को लेकर मारपीट, जमकर चलाई कुर्सियां 

Viral Video : लखनऊ में  आयोजित एक शादी समारोह में डीजे डांस को लेकर बारातियों में जमकर मारपीट हुईं, इस दौरान मौजूद लोगों  ने जमकर कुर्सियां चलाई. इस मारपीट में कई बच्चे और महिलाओं को गंभीर चोट आयी हैं तो वहीं कई लोगों के सिर भी फट गए हैं.

 Viral Video : लखनऊ में शादी के समारोह में डीजे डांस को लेकर मारपीट, जमकर चलाई कुर्सियां 
Credit - Twitter

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में एक शादी समारोह की घटना सामने आयी है, जिसमें डीजे डांस को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि हॉल के भीतर ही दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को कुर्सियां उठा -उठाकर मारा. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो चुकी है और सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग एक-दूसरे को कुर्सियां उठाकर मार रहें हैं.ये घटना लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गूंगे नवाब पार्क के सामने स्थित बुद्धलाल बदलू प्रसाद धर्मशाला में आयोजित शादी का है.

डीजे में डांस को लेकर हुई मारपीट 
ये वीडियो 9 फरवरी की रात का है, जब समारोह में लोग डीजे की धुन पर डांस कर रहें थे , इस दौरान विवाद हो गया और मौजूद लोगों ने एक -दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी. इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं.

दरअसल समारोह चल रहा था और डांस करते समय कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते समारोह में मौजूद लोग भी इसमें शामिल हो गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुईं. हॉल में देखा जा सकता हैं कि मेहमानों के लिए रखी गई लाल रंगो की प्लास्टिक की कुर्सियों से लोग एक-दूसरे को मार रहें हैं. वीडियो में महिलाएं भी एक -दूसरे को कुर्सियां मारते हुए दिखाई दे रहीं हैं.

 मौक़े पर पहुंची पुलिस 
मारपीट होने की सुचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची.  पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें पुलिस थाने ले गई. बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रहीं है.
मारपीट में महिलाएं और अन्य लोग घायल 
इस पूरी घटना में तीन लोगों को चोटें आयी हैं. घायलों में एक महिला है और इसके साथ ही दो लोगों के घायल होने की ख़बर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).