देश

Man Dies of Heart Attack: राजस्थान में खुशियां बदली मातम में, बड़े भाई के रिटायरमेंट की ख़ुशी में समारोह में नाच रहे शख़्स की हार्ट अटैक से मौत- VIDEO

कोरोना काल के बाद से आये दिन कभी कोई जिम करते तो कभी कोई नाचते या फिर कहीं आते जाते समय लोगों की एक झटके में जान चली जा रही है.

Man Dies of Heart Attack: राजस्थान में खुशियां बदली मातम में, बड़े भाई के रिटायरमेंट की ख़ुशी में समारोह में नाच रहे शख़्स की हार्ट अटैक से मौत- VIDEO
(Photo Credits Twitter)

Man Dies of Heart Attack: कोरोना काल के बाद से आये दिन कभी कोई  जिम करते तो कभी कोई  नाचते या फिर कहीं आते जाते समय लोगों की एक झटके में जान चली जा रही है. ऐसा ही कुछ राजस्थान में देखने को मिला. यहां मृतक का बड़ा भाई नौकरी से रिटायरमेंट हुआ था. जिसको लेकर घर पर एक समारोह रखा गया था. जिस समारोह में लोग खुश होकर नाच रहे हैं. बड़े भाई के रिटायरमेंट को लेकर छोटा भाई भी खुश होकर नाच रहा था. लेकिन हार्ट अटैक आने से  वह जमीन पर गिर पड़ा और चंद मिनट में उसकी जन चली गई.

मौत के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है शख्स एक महिला के साथ गाने के धून पर नाच रहा था. इसी बीच अचानक से वह जमीन पर गिर जाता है. जिससे उसकी मौत हो जाती है.वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोग इस वीडियो को देखकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. . यह भी पढ़े: Sudden Death: कार चला रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत, दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, 5 मिनट में थम गई सांसें

शख्स  की हार्ट अटैक से मौत:

हालांकि शख्स की मौत के बाद परिवार वाले अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मौत घोषित कर दिया. मृतक शख्स का नाम मन्नालाल हैं मन्नालाल सरकारी शिक्षक थे. वहीं शख्स की मौत के बाद समारोह में मातम फ़ैल गया. परिवार वाले मन्नालाल की मौत से सदमे में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).