INS Vikrant: 'मेड इन इंडिया' आईएनएस विक्रांत 4 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए कोच्चि से हुआ रवाना, देखें ऐतिहासिक वीडियो
आईएनएस विक्रांत, जिसे स्वदेशी विमान वाहक 1 के रूप में भी जाना जाता है, बुधवार को अरब सागर में अपने पहले परीक्षण के लिए रवाना हुआ, जो चार दिनों तक चलेगा. विमानवाहक पोत का निर्माण भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है.
कोचि: आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant), जिसे स्वदेशी विमान वाहक 1 के रूप में भी जाना जाता है, बुधवार को अरब सागर में अपने पहले परीक्षण के लिए रवाना हुआ, जो चार दिनों तक चलेगा. विमानवाहक पोत का निर्माण भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है. लम्बे सफर पर निकला आईएनएस तबर करेगा कई देशों की यात्रा
बोर्ड में अधिकारियों और नाविकों सहित करीब 1,500 अधिकारी शामिल हैं. इस युद्धपोत की खास बात यह है कि यह देश में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट कैरियर है. जहाज के डिजाइन पर काम 1999 में शुरू हुआ और फरवरी 2009 में इसे बनाना शुरु किया गया. वाहक को 29 दिसंबर, 2011 बाहर निकाला गया और 12 अगस्त 2013 को लॉन्च किया गया था.
@SpokespersonMoD@DefenceMinIndia @PMOIndia @makeinindia @drajaykumar_ias#AatmanirbharBharat pic.twitter.com/gfLNr85Ef2
— SpokespersonNavy (@indiannavy) August 4, 2021
मूल परीक्षण दिसंबर 2020 में पूरे किए गए थे. जहाज की लंबाई 262 मीटर है, जबकि इसकी बीम 62 मीटर और गहराई 25.6 मीटर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

