देश

VIDEO: यूपी में डीजल टैंकर पलटने से लगी आग, जिंदा जलने से एक की मौत, 4 झुलसे

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एथेनॉल ले जा रहे एक टैंकर से ट्रैक्टर के टकरा जाने से चार लोग जिंदा जल गए और टक्कर के कारण दो वाहनों में भी आग लग गई. घटना शनिवार आधी रात के करीब बिसवां रेउसा रोड स्थित मूरतपुर गांव के पास हुई.

VIDEO: यूपी में डीजल टैंकर पलटने से लगी आग, जिंदा जलने से एक की मौत, 4 झुलसे
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

सीतापुर, 2 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एथेनॉल ले जा रहे एक टैंकर से ट्रैक्टर के टकरा जाने से चार लोग जिंदा जल गए और टक्कर के कारण दो वाहनों में भी आग लग गई. घटना शनिवार आधी रात के करीब बिसवां रेउसा रोड स्थित मूरतपुर गांव के पास हुई.

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, थानगांव थाना क्षेत्र के पुत्र बलदेव सिंह पुत्र पऊ सरदार सीतापुर में ट्रैक्टर ट्राली में धान बेचने जा रहे थे. एक टैंकर गोंडा जा रहा था तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra: नवी मुंबई के कोपर खैराने इलाके के बोनकोडे गांव में बीती रात चार मंजिला इमारत ढही, बचाव कार्य जारी

इथेनॉल ज्वलनशील होने के कारण टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई. आग ने ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया. आग पर काबू पाने के लिए पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).