VIDEO: दिल्ली में भीख मंगवाने के लिए मुंबई से चोरी हुए बच्चे, सीसीटीवी फूटेज में कैद हुई बच्चा चुराने की घटना, देखें वीडियो

मुंबई की बोरीवली जीआरपी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. इस बीच, उसके नाबालिग बेटे और बेटी को हिरासत में लिया गया है, जो रेलवे स्टेशन से बच्चों को चुराकर उन्हें भीख मांगने के लिए मजबूर कर रहे थे. 8 सितंबर को एक महिला ने मुंबई के बोरीवली जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका तीन साल का बच्चा बोरीवली स्टेशन से लापता हो गया है....

बोरीवली स्टेशन से बच्चा लेकर भागती बच्ची (Photo: Twitter)

मुंबई 11 सितंबर: मुंबई की बोरीवली जीआरपी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. इस बीच, उसके नाबालिग बेटे और बेटी को हिरासत में लिया गया है, जो रेलवे स्टेशन से बच्चों को चुराकर उन्हें भीख मांगने के लिए मजबूर कर रहे थे. 8 सितंबर को एक महिला ने मुंबई के बोरीवली जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका तीन साल का बच्चा बोरीवली स्टेशन से लापता हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दादर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में आरोपी महिला लापता बच्चे के साथ दिखी. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापता बच्चे के साथ आरोपी महिला को दादर थाने से हिरासत में ले लिया. यह भी पढ़ें: Mathura Child Kidnapping Viral Video: रेलवे प्लेटफॉर्म से अगवा बच्चा BJP पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद; किडनैपर दिनेश गिरफ्तार

घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही है, जहां एक नाबालिग लड़की लापता लड़के को लेकर बोरीवली रेलवे स्टेशन के पुल पर दौड़ती नजर आ रही है. सीन बच्चा चोरी का है, जिसमें बच्ची बच्चे को चुराकर भागती नजर आ रही है. आरोपी महिला दिल्ली की रहने वाली है और उसके दो बच्चे हैं. महिला 3 दिन पहले अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई आई थी. इसके बाद पुलिस को सूचना देने वाली महिला से उसकी जान पहचान हो गई और फिर मौका मिलने पर महिला के तीन साल के बेटे को लेकर भाग गई.

देखें वीडियो:

पुलिस के मुताबिक इस घटना में आरोपी महिला के दोनों बेटों ने भी उसका साथ दिया. पुलिस ने सकुशल तीन साल के बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया. इसके बाद शनिवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसलिए पुलिस ने इस काम में महिला का साथ देने वाले उसके बेटे और बेटी को भी हिरासत में लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

मुंबई मेगा ब्लॉक 26 अप्रैल: कल हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, सेंट्रल लाइन पर राहत; सफर से पहले पढ़ें पूरी डिटेल

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट