Ola Electric Bike First Video: बाजार में धूम मचाने आ रही है ओला की इलेक्ट्रिक बाइक, लॉन्च से पहले  CEO भविश अग्रवाल ने X पर शेयर किया टेस्ट राइड का वीडियो

Ola Electric Bike First Video: ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने हाल ही में ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर  लॉन्च करने के बाद  भाविश अग्रवाल ओला की इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने जा रहे हैं.  भाविश अग्रवाल ने अग्रवाल ओला की इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने से पहलेशख्स बाइक को  टेस्ट राइड  का  एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में एक शख्त रात के अँधेरे में उस बाइक को चला रहा है. इस वीडियो को ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने 28 जुलाई यानी एक दिन पहले शेयर किया है. वहीं इस वीडियो को शेयर करने से पहले उन्होंने 24 जुलाई को  तस्वीर के साथ एक फोटो पोस्ट की. जिसमें आने वाली ओला बाइक का एक हिस्सा दिख रहा है.

जानें कब होगी  ओला इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च:

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी ओला इलेक्ट्रिक बाइक अगले महीने 15 अगस्त 2024 यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन देश में लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही कंपनी ने अपना ओला का नया स्कूटर S1X को देश में उतारा था.

देखें वीडियो:

 सीईओ भाविश अग्रवाल का ट्वीट: